कोई
भी काम करने से पहले एक बार विचार जरुर कर ले Motivational
Story
| Joblagade.com |
दोस्तों हमारे जीवन में हम हर दिन कोई न
कोई प्रॉब्लम फेस करते है पर कभी कभी हम इन प्रॉब्लम से इतना परेशान हो जाते है की हमारा
मूड ख़राब होने की वजह से हमें गुस्सा आ जाता है । मानव मन की प्रवत्ति होती है की जब
भी वह गुस्से में होता है तो वह अच्छे और बुरे का फर्क नहीं कर पाता है न ही गुस्से
में करने वाले काम से क्या नुकसान हो सकता है इस बारे में सोच पाता है । खुद के लिए
ही नहीं कभी-कभी यह गुस्सा किसी दुसरे के लिए हानिकारक हो जाता है जो की हमारे लिए
अच्छा ही सोच रहा होता है । ( Best Motivational Story In Hindi)
एक राजा था उसके पास एक बहुत ही समझदार
तोता था । वह एक दिन शिकार के लिए जंगल में गया पर शिकार करते-करते वह वापसी का
रास्ता भूल गया और जंगल में भटक गया । जंगल में भटकते-भटकते उसे प्यास लगने लगी । उसी
समय उसका ध्यान एक पेड़ पर गया । जहाँ एक डाली लटकी हुई थी जिसपर से पानी की
छोटी-छोटी बुँदे टपक रही थी । ( Best Motivational Story In Hindi)
राजा ने पत्तो को जोड़कर एक दोना तैयार किया
और इसे उस डाली के निचे रख दिया । दोने में पानी भर चूका था और जैसे ही राजा ने पानी
पिने के लिए दोना उठाया तोते ने दोने को झपटा
जिससे पानी निचे गिर गया ।राजा ने दोने को फिर से उठाया और पानी भरने लगा कुछ देर
बाद दोना फिर भर गया राजा ने जैसे ही पानी पीना चाहा तोते ने फिर से आकर उस दोने
को गिरा दिया । चूँकि राजा प्यास से व्याकुल था इसलिए अबकी बार राजा को क्रोध आया और
उससे अपना चाबुक उठाकर तोते पर वार किया जिसके कारण उस तोते की मृत्यु हो गयी । ( Best Motivational Story In Hindi)
अब राजा ने सोचा की में चैन से पानी पीकर
अपनी प्यास बुझाऊंगा । वह पानी इकट्ठा करने के लिए फिर से डाली के पास गया जहाँ से
पानी गिर रहा था जब वह डाली की पास पंहुचा तो उसके पैर के निचे की जमीन खिसक गयी
उसने देखा की डाली पर एक जहरीला साफ है जिसके मुंह से लार टपक रही है और जिसे भूल
वश उसने पानी समझ लिया था । ( Best Motivational Story In Hindi)
राजा को समझ आ गया की इस बात का तोते को
पता चल गया था । तभी वह मुझे पानी पिने नहीं दे रहा था राजा को अपने किये हुए पर
बहुत अफ़सोस हो रहा था वह मन ही मन सोच रहा था की काश मै कोई भी कदम उठाने से पहले
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखता और एक बार विचार करता इससे उस निर्दोष तोते के प्राण
न जाते जो की मेरे लिए भला ही सोच रहा था । ( Best Motivational Story In Hindi)
इस कहानी से हमारा आपको यही समझाने का
उद्देश है की कोई भी काम करने से पहले एक बार उसके बारे में शांत दिमाग से विचार
जरुर करे और गुस्से के समय कोई भी एक्शन लेने से पहले उसका दूसरे को और खुद आपको
क्या नुकसान हो सकता है इस बारे में जरुर सोचे । याद रखे इन्सान गुस्से में सबसे ज्यादा नुकसान खुद का करता है जिसका उसे गुस्सा शांत होने के बाद अहसास होता है जब उसके पास पछताने के अलावा कोई और विकल्प नहीं रहा जाता । ( Best Motivational Story In Hindi)
Also Read -
Must Visit -
0 Comments