Current Affairs - 31 December 2019
- भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को दशक की सर्वश्रेष्ठ विजडन T20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया।
- गृहमंत्री अमित शाह द्वारा आम नागरिक और वीआईपी को सुरक्षा प्रदान करने वालो की लिए एक नया लोगो “गरुड़” लांच किया।
- वित्त मंत्री ने ई – ऑक्शन मंच “eBkray” लांच किया , यह मंच बैंको द्वारा कुर्क की गयी संपत्ति की ऑनलाइन नीलामी में सक्षम होगा।
- ओड़िसा के बारगढ़ में 11 दिनी प्रसिद्ध महोत्सव “धानु जात्रा” का आरम्भ हुआ इस जात्रा को विश्व का सबसे बड़ा खुला थियेटर माना जाता है।
- भारतीय स्टेट बैंक जनवरी से वन टाइम पासवर्ड (OTP) - आधारित एटीएम कैश निकासी सुविधा की शुरुआत करेगा।
- क्रिस्टीना कोच ने महिलाओ में अपने ही पहले के रिकार्ड (288 दिन ) को तोड़ते हुए ,सबसे लम्बे समय तक अंतरिक्ष में 300 से अधिक दिन बिताने का नया रिकार्ड बनाया है।
- समेकित सतत विकास सूचकांक (एसडीजी ) रैंकिंग-2019 में शीर्ष स्थान पर केरल राज्य रहा है। तथा दुसरे स्थान पर हिमांचल प्रदेश रहा , सबसे खराब प्रदर्शन बिहार राज्य का रहा है।
- देश के वन क्षेत्र की स्थिति रिपोर्ट 2019 के अनुसार 24.56% भू भाग पर वृक्ष आच्छादन और वन है।
- 107 वीं विज्ञान कांग्रेस का आयोजन बंगलुरु, कर्नाटक स्थित कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय में किया जायेगा।
- ब्रिटेन के आर्थिक और व्यापारिक अनुसन्धान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत 2026 तक जर्मनी से आगे निकलकर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा।

0 Comments